फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क हादसे में उद्योगपति के बेटे की मौत, चार घायल

विज्ञापन
फोटो44मृतक बालक दर्श जाजू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व पर घर लौट रहे बेटे व कर्मियों के साथ घर लौट रहे जाजू फार्मास्यूटिकल फर्म के उद्योगपति की कार रविवार की सुबह बरेली-बहेडी मार्ग पर गांव कनमन के पास कार अचानक पुलिया से टकरा गई। हादसे में उनके दस साल के बेटे की मौत हो गई जबकि उद्योगपति सहित कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विश्व बैंक कॉलोनी निवासी गौरव जाजू रविवार की सुबह बेटे दर्श जाजू (10) व कर्मी मनीष, रामवीर के साथ कार में सवार होकर रुद्रपुर से कासगंज लौट रहे थे। इसी दौरान गांव कनमन के पास उनकी कार अचानक पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में उनके बेटे दर्श की मौत हो गई।
गौरव जाजू, मनीष, रामवीर व एक अन्य घायल हो गए। घायलों को एंबलेंस की मदद से राममूर्ति मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने दर्श को मृत घोषित कर दिया। मनीष, रामवीर व एक अन्य का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उद्योगपति बेटे सहर्श जाजू ने बताया कि पिता छोटे भाई व अन्य लोगों के साथ रूद्रपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान बरेली-बहेड़ी मार्ग पर कनमन गांव के पास कार हादसा हो गया और भाई दर्श की मौत हो गई व अन्य लोग घायल हुए हैं।
-
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। प्रथमदृष्टया नींद आने से हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस ने घायलों को एक निजी मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने दर्श (10) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें