फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, 15 से शुरू होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खरीफ की फसल तैयार होने के साथ किसानों को उपज बेचने के लिए सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार है। जिले में 15 अक्तूबर से धान, मक्का और बाजरे की खरीद शुरू होगी। इसके लिए 34 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मशीनों को अपडेट कर केंद्रों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

इस बार किसानों को समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य वर्ष 2026-27 के लिए 2,900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जबकि पिछले वर्ष यह 2,775 रुपये था। इस तरह बाजरे पर 125 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 72 रुपये अधिक है। मक्का का समर्थन मूल्य भी 2,400 रुपये से बढ़ाकर 2,410 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जिले में धान खरीद के लिए 17, मक्का के चार और बाजरे के 13 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



वर्जन
धान, मक्का और बाजरे की खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मशीनें अपडेट कराकर क्रय केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई हैं। - अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें