फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: उम्मीद लेकर पहुंचे, खाली हाथ लाैटे

विज्ञापन
फोटो 10 - कासगंज सहाकरी समिति राशन की दुकान पर लटका ताला। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। राशन मिलने की उम्मीद में उपभोक्ता रोजाना उचित दर की दुकानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शहर में 10 से 25 अक्तूबर तक राशन वितरण की अवधि निर्धारित है लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद अधिकांश दुकानों तक खाद्यान्न नहीं पहुंच पाया है। बताया जा रहा है कि खाद्यान्न के उठान में देरी के चलते यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन

कहीं दुकानें बंद मिल रही हैं तो कहीं वितरण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी न होने से उपभोक्ता असमंजस में हैं। सुबह से ही राशन की आस में दुकानों का रुख करने वाले गरीब परिवारों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। शहर क्षेत्र की 34 दुकानों पर खाद्यान्न नहीं पहुंच सका है। देहात की भी कुछ दुकानों का भी यहीं हाल है।
रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पूरी तरह सरकारी खाद्यान्न पर निर्भर इन परिवारों की मुश्किलें इससे और अधिक बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं को यह तक पता नहीं है कि उन्हें राशन लेने के लिए दोबारा कब पहुंचना होगा।
विज्ञापन

निर्धारित समयावधि में खाद्यान्न का वितरण शुरू न होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि जल्द ही उचित दर की दुकानों तक अनाज नहीं पहुंचाया गया, तो तय समय सीमा के भीतर सभी पात्र उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती साबित होगा।

क्या बोले उपभोक्ता

राशन लेने के लिए दुकान पर आए थे लेकिन दुकान बंद मिली। घर में राशन की जरूरत है। समझ में नहीं आ रहा कि दोबारा कब आएं। दुकान पर कोई यह बताने वाला भी नहीं है। साथ ही हमारे केवाईसी पूरी नहीं हो पा रही है जिससे अन्य सदस्यों का खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। - मिथलेश देवी, उपभोक्ता
-
राशन लेने के लिए बार-बार दुकान के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आने-जाने में समय भी खराब होता है लेकिन राशन नहीं मिल रहा। अगर खाद्यान्न नहीं पहुंचा है तो कम से कम वितरण शुरू होने की तारीख बता देनी चाहिए ताकि बेवजह परेशान न होना पड़े। - अनिल कुमार, उपभोक्ता


वर्जन :

गोदाम से खाद्यान्न का उठान नहीं हो सका है। इस कारण राशन वितरण में देरी हुई है। एक- दो दिन में सभी दुकानों पर खाद्यान्न पहुंच जाएगा। उपभोक्ता परेशान न हो। - भारत साधियान, पूर्ति निरीक्षक
-
पात्र गृहस्थी कार्ड 12613, यूनिट 49355
अंत्योदय 623, यूनिट 1780
कुल कार्ड 13236, कुल यूनिट 51135

फोटो 10 - कासगंज सहाकरी समिति राशन की दुकान पर लटका ताला। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - कासगंज सहाकरी समिति राशन की दुकान पर लटका ताला। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें