फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: त्योहारों पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, पुलिस की रहेगी नजर

विज्ञापन
फोटो 38 गंजडुंडवारा थाने में शांति समिति की बैठक में प​टियाली एसडीएम प्रदीप कुमार​ विमल, व सीओ 
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, होली और रमजान के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रदीप कुमार विमल और सीओ संदीप कुमार ने कहा कि त्योहारों पर शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने व्यापारियों से अपील की कि वे सड़कों से अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, ताकि कांवड़ियों और राहगीरों को असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगमता के लिए बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। होली प्रेम का त्योहार है, इसे मिलजुलकर मनाएं और किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें।
सीओ संदीप कुमार ने सभी दुकानदारों से अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर समय जनता की मदद के लिए तैयार है, लेकिन नागरिक भी जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नगर को स्वच्छ रखने में पालिका प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए 14 और 15 फरवरी को सभी मीट और अंडों की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कोतवाली प्रभारी राधे श्याम, ईओ सुनील कुमार, गंगा प्रसाद, केके मिश्रा, ऋषिपाल सिंह, रमजानी प्रधान, रामआसरे पचौरी, संजय उपाध्याय, शमशुल प्रधान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें