फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, मंदिरों में हो रही रंगाई पुताई

विज्ञापन
फोटो23अमांपुर में प्राचीन ​शिव मंदिर की पुताई करता पेंटर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को मंदिरों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं बाजारों में भी कांवड़ सामग्री और फलाहार की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के एटा रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर को इस बार भव्य रूप दिया जा रहा है। मंदिर को विशेष रूप से भगवा रंग से सजाया जा रहा है। इसके अलावा बनूपुरा शिव मंदिर और स्थानीय देवी मंदिर में भी आकर्षक विद्युत झालरें लगाई जा रही हैं। मंदिर कमेटियों की ओर से साज-सज्जा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए स्थानीय समाजसेवी विशेष इंतजाम करवा रहे हैं। प्राचीन शिव मंदिर के प्रबंधक दिनेश जौहरी ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त बल की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें