फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाईपास चालू होने में देरी तो वैकल्पिक मार्ग बनाएं

Thu, 18 Dec 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17मोहनपुरा मटर मंडी का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह साथ में एसपी,एएसपी व अन्य । सूचना 
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जाम की समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाईपास जल्द चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इसमें समय लगता है तो वैकल्पिक रूप में एक अस्थाई रोड डालकर चालू करें। जिससे किसानों को जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो। वे बुधवार को मोहनपुरा मटर मंडी का निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने मंडी परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा किसानों एवं व्यापारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मंडी में क्रय-विक्रय की प्रक्रिया को पारदर्शी रखने, तौल में शुद्धता सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि जाम की समस्या का जल्द समाधान हो। इसके लिए बाईपास को शुरू किया जाए। विलंब होने पर वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें