फोटो27कासगंज कलेक्ट्रेट में वीर बाल दिवस पर सम्मानित किए गए खिलाड़ी। स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत पर उन्हें याद किया गया।कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर जिले के आठ बच्चों को प्रतीक चिह्न और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर के अरविंद को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, कम्पोजिट विद्यालय नमैनी की बालिका तन्वी पुंडीर को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में लंबी कूद में कांस्य पदक, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कलियानपुर की बालिका वर्षा को सत्यमेव जयते यूएसए द्वारा बाल दिवस पर रुपये 2100 रुपये से सम्मानित सम्मानित किया गया।वहीं जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 400 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाली करीना, जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 600 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाली श्वेता एवं आंगनबाड़ी केंद्र मौजमपुर के बालक अभी व कनक एवं प्रियांशू को शील्ड औरउपहार देकर पुरस्कृत किया गया। उपजिलाधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी सुशांत सांवरे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।