फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटा गंभीर घायल

विज्ञापन
फोटो06कासगंज के गांव हनौता में गिरा मकान के लिंटर के बारे में जानकारी  करती पुलिस ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के हनौता गांव में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान का लिंटर अचानक गिर जाने से मलबे में दबकर मां और उनका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव हनौता निवासी बंटू शुक्रवार को गांव में ही मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी सुदामा (33) और बेटा प्रवेंद्र (9) चारपाई पर लेटे हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे ईंटों से बनी छत अचानक गिर गई और सीधा चारपाई पर आ गिरी।
लिंटर का मलबा सीधे चारपाई पर आ गिरा। इससे मां-बेटा मलबे में दब गए। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्त कर मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि मकान का लिंटर करीब सात माह पहले डाला गया था। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें