फोटो42भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत:विज्ञप्त
कासगंज। भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से आवास विकास कॉलोनी कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज के लोगों, महिलाओं व युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।
समिति के अध्यक्ष अनुपम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी प्रेम और एकता को बढ़ाते हैं। साथ ही सभी को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में आयोजक ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वीरेंद्र पांडे, बिल्लू पंडित, प्रमोद कुमार मिश्रा, अजय पंडित, राजीव मिश्रा, डीपी भारद्वाज, गिर्राज किशोर, मुकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद