फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हिमांशु का ऑलराउंड धमाका रॉयल क्लब ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
फोटो 20 - डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजि क्रिकेट मैच में विजेता ​खिलाड़ी पुरस्कार दे
विज्ञापन
कासगंज। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से श्री गणेश इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को सद्भावना क्रिकेट सीरीज कप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक शिशुपाल सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबला द चैलेंजर क्लब और द रॉयल क्लब की टीमों के बीच खेला गया। चैलेंजर क्लब के कप्तान विष्णु शाक्य तथा रॉयल क्लब के कप्तान आदर्श ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द चैलेंजर क्लब ने 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम के ओपनर विष्णु शाक्य और आदित्य राजपूत ने पारी की शुरुआत की। चैलेंजर क्लब के बल्लेबाज रुद्र प्रताप ने 65 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से शानदार 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी आक्रामक पारी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द रॉयल क्लब ने 37.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रॉयल क्लब के ओपनर मयंक शाक्य और कप्तान आदर्श ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। मैच में हिमांशु राजपूत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 85 गेंदों में 11 चौकों की मदद से शानदार 78 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 5.2 ओवर में मात्र 25 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, चैलेंजर क्लब के बल्लेबाज रुद्र प्रताप को उनकी बेहतरीन 84 रन की पारी के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अर्पित जैन और शिवा राजपूत ने सफलतापूर्वक निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें