फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हाईवे ने रोका पानी का रास्ता...बढ़ गईं दूरियां

विज्ञापन
मोहनपुरा के टीकमपुरा गांव मेंजलनिकासी की समस्या को लेकर फिर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। बरेली-मथुरा हाईवे 530-बी पर स्थित मोहनपुरा बाईपास के टीकमपुरा गांव में जल निकासी की समस्या ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण अब तक तीन बार विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवा चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एक बार फिर ग्रामीण एकजुट होकर बाईपास पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि 24 अक्तूबर से समाधान की मांग उठाई जा रही है।
गांव के मवासी राम ने बताया कि जबसे हाईवे बना है, तब से जलनिकासी की समस्या हो गई है। वहीं ग्रामीण सोमेंद्र का कहना है कि अधिग्रहित भूमि की कई बार पैमाइश के बाद भी अभी तक नाली का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराकर नाली निर्माण कराने की मांग की है। संवाद

जलभराव के कारण बाजार जाने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए भी पानी भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। जल्द नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराना चाहिए।- मानपाल सिंह, ग्रामीण
जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से रास्ते पर पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार तो रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या का जल्द निराकरण होना चाहिए। - जयप्रकाश, ग्रामीण
-
वर्जन
मोहनपुरा बाईपास स्थित टीकमपुरा गांव में नाली निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के लिए भू स्वामी सहमत नहीं है। जलनिकासी की समस्या के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। - बलवंत उपाध्याय, सदर तहसीलदार, कासगंज

मोहनपुरा के टीकमपुरा गांव मेंजलनिकासी की समस्या को लेकर फिर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

मोहनपुरा के टीकमपुरा गांव मेंजलनिकासी की समस्या को लेकर फिर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

मोहनपुरा के टीकमपुरा गांव मेंजलनिकासी की समस्या को लेकर फिर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

मोहनपुरा के टीकमपुरा गांव मेंजलनिकासी की समस्या को लेकर फिर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें