फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फार्मासिस्टों की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग, 60 में से 12 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की कमी से दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल से लेकर ब्लॉक स्तरीय, नगरीय और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वीकृत 60 पदों में से 12 पद खाली हैं। महज 48 फार्मासिस्टों के सहारे स्वास्थ्य केंद्रों की दवा संबंधी व्यवस्थाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के 10 पद स्वीकृत हैं। इनमें सात पद भरे हुए हैं जबकि तीन पद रिक्त हैं। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दवा वितरण के साथ अन्य जिम्मेदारियां संभालने में उपलब्ध कर्मचारियों पर काम का दबाव बना रहता है।
वहीं ब्लॉक स्तरीय, नगरीय और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट के 50 पद हैं। इनमें 41 पदों पर कर्मचारी तैनात हैं जबकि नौ पद खाली हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्टों की उपलब्धता मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि उपचार के बाद दवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रहती है।
विज्ञापन

-

11 आयुर्वेद अस्पताल और एक भी तैनाती नहीं
जिले में 11 आयुर्वेद अस्पताल संचालित हैं लेकिन किसी भी अस्पताल में फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। इससे मरीजों को दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभावित रहती है। चिकित्सकीय परामर्श के बाद दवाओं के वितरण और रखरखाव की जिम्मेदारी अन्य कर्मचारियों को संभालनी पड़ती है।

होम्योपैथी अस्पतालों में दो पद रिक्त
जिले में आठ होम्योपैथी अस्पताल संचालित हैं। इनमें पहले तीन फार्मासिस्ट तैनात थे। बुधवार को जिले को तीन नए फार्मासिस्ट मिले हैं। इसके बावजूद दो पद अभी भी खाली हैं। नए फार्मासिस्टों की तैनाती से दवा वितरण व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है जबकि रिक्त पदों पर नियुक्ति का इंतजार है।
विज्ञापन



वर्जन
जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के तीन पद अभी रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए शासन को डिमांड भेजी जा चुकी है।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें