फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विधायक से अभद्रता करने पर मुख्य आरक्षी निलंबित

Tue, 23 Jun 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सदर विधायक से फोन पर अभद्रता करने पर मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। सदर विधायक के परिचय देने के बावजूद मुख्य आरक्षी ने फोन पर अपशब्द कहे थे। विधायक ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन


ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महेबा निवासी अमर सिंह के खेत में मक्का की पुआल में बीते दिनों गांव के ही एक आरोपी ने आग लगा दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह मंगलवार को मामले में मदद की गुहार लगाने के लिए सदर विधायक देवेंद्र राजपूत से मिलने पहुंचे। इस पर विधायक ने इनायती पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी जोगेंद्र सिंह को फोन मिलाकर अपना परिचय दिया और पीड़ित की समस्या के बारे में बात करनी चाही, लेकिन पुलिसकर्मी ने विधायक से अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इस पर विधायक ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से मुख्य आरक्षी की शिकायत की।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि विधायक की शिकायत पर जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल और अनुशासन की अवहेलना करने पर मुख्य आरक्षी जोगेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया कि मुख्य आरक्षी का यह कृत्य पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन के दौरान मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें