फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धूमधाम से मनाई गुरु गोबिंद सिंह की जयंती

Sun, 28 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो05सोरोंजी गुरुद्वारे में चले अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद - फोटो : टूंडला कोतवाली पर एसडीएम अंकित वर्मा को ज्ञापन देते धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदा​धिकारी संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की 359वीं जयंती तीर्थनगरी में रविवार को सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाई। गई। हरि की पौड़ी किनारे स्थित गुरुद्वारा में सुबह शबद कीर्तन गुरुवाणी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानी इंद्रजीत सिंह ने गुरु के बताए हुक्मनामे पढ़कर सभी को इनका पालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के दादा सिख धर्म के छठे गुरु हरगोविंद सिंह सन 1641 में तीर्थनगरी आए थे। उनके हस्त लिखित हुक्मनामे गुरुद्वारे में संरक्षित रखे हैं। महिलाओं ने ढोल मंजीरे बजाकर भजन कीर्तन गाए। देहु शिवा वर मोहे शुभ करमन से कबहूं न टरूं, वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह आदि भजन प्रस्तुत किए। गुरुद्वारे में चले अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय गुरुद्वारे को भव्य ढंग से सजाकर दीप मालिका की गई। आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान बाबा लक्खा सिंह, सचिव सनी सिंह , प्रकाश सिंह ,राकेश सिंह, जय सिंह, हिम्मत सिंह, जगत सिंह ,कौशल सिंह , रुस्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें