फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जीएसटी टीम ने पकड़ी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
फोटो44गंजडुंडवारा में जीएसटी टीम ने जब्त किया ईंटो से भरा ट्रैक्टर -ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। जीएसटी के सहायक आयुक्त सचल दल मोहम्मद इम्तियाज सिद्दीकी ने सोमवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। चालक के पास माल से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त अपना दल के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे। उन्होंने संदेह के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। चालक ईंटों की बिक्री और जीएसटी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दल ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि गंजडुंडवारा क्षेत्र के भट्ठा मालिक बिना जीएसटी बिल के अवैध आपूर्ति कर रहे हैं। इससे सरकार को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक ईंट भट्ठे संचालित हैं। अवैध आपूर्ति को रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। कर चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें