फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शासन के निर्देश पर जिले में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य भूजल संरक्षण, नियोजित विकास, विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनियंत्रित दोहन पर रोक लगाने के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम ''जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प'' निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों में सात दिवसीय सघन जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान मिशन मोड में संचालित किया जाएगा।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करें। साथ ही आयोजित कार्यक्रमों की सूचना एवं प्रगति आख्या समय से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें