फोटो31सिढ़पुरा में ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक । संवाद
सिढ़पुरा। उत्तर प्रदेश संविदा संघ के आह्वान पर 17 नवंबर से लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में सिढ़पुरा ब्लॉक के सभी ग्राम रोजगार सेवक शामिल होंगे। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाह को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन में शामिल होने की जानकारी दी।ग्राम रोजगार सेवक विकास खंड कार्यालय पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर लिखित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि संगठन के आह्वान पर एक राज्य, एक अधिकार सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर 17 नवंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विकास खंड सिढ़पुरा के सभी ग्राम रोजगार सेवक प्रतिभाग करेंगे।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष गौरव रतन, ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सोलंकी, प्रार्थना, रमेश कुमार, प्रभात, नंद किशोर, ब्रह्मानंद, सौरभ, नितिन कुमार, रोहित, उमाकांत, राजकुमार, बबलू, नवीन कुमार और बेबी कुमार सहित ब्लॉक के सभी ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।