फोटो40मृतक बंदी राजकुमार का फाइल फोटो
कासगंज। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि एक दिन पूर्व मुलाकात के दौरान वह पूरी स्वस्थ था। ऐसे में उसकी अचानक मौत होना संदेहजनक है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक माह पूर्व ही थाना सिढ़पुरा पुलिस ने उसे अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परिजन ने उसकी मौत पर सवाल खड़े किए हैं। पटियाली के गांव गोंडा निवासी राजकुमार उर्फ भालू आर्म्स एक्ट के मुकदमे के तहत जिला कारागार में बंद था। उसकी शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्यामा देवी ने बताया कि उसने शुक्रवार को अन्य परिजन के साथ जेल जाकर पति से मुलाकात की थी, उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था।शनिवार सुबह करीब 8 बजे जेल प्रशासन की ओर से परिजन को फोन पर सूचना दी गई कि बंदी की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी अचानक मौत होने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ आंचल चौहान जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन से बातचीत की। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।