फोटो 34 कासगंज में क्रासकंट्री दौड़ में दौड़ते धावक। स्रोत: विभाग
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में पुरुष एवं महिला क्रॉस कंट्री दौड़ में गोविंद और कुंती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज धावक का गौरव हासिल किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
पुरुष वर्ग की दौड़ में गोविंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेक ने द्वितीय तथा लवकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजय, सूरज और अंशुल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। महिला वर्ग में कुंती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रहीं। शिवानी रानी, शैली और भावना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के समापन पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार यादव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रजेश यादव, शिल्पी, डॉ.. जय सिंह, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, राजाबाबू, आदित्य, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।