फोटो संख्या 35- कासगंज के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में ध्वज फहराने के दौरान मौजूद मुख
- फोटो : चरदा सीएचसी पर मरीज को गोद में उठाकर ले इलाज जाते हुए तीमारदार।
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर सुबह से ही भारत माता की जय जयकार करती हुईं प्रभातफेरियां निकलने लगीं। तिरंगा लिए स्कूली बच्चे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। वीके जैन एजुकेशन महाविद्यालय में ध्वज फहराया गया और सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि सचिव विनय कुमार जैन तथा उपसचिव यश जैन ने ध्वज फहराया।
सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सुनील पलोड, कार्यवाहक प्रबंधक राजीव शारडा, तपन बिड़ला, रवि प्रकाश दरगढ़, नरेश चंद्र डांगरा, राहुल लाहोटी, सत्यनारायण बिड़ला, संजीव मालू, आशुतोष जाजू, प्रधानाचार्य डीएस पाल ने ध्वज फहराया। श्री गौरी शंकर शारदा जूनियर हाई स्कूल मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार कावरा ध्वज फहराया।
कलावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट गोरहा में सचिव डाॅ. नवीन चंद्र गौड़ एवं डाॅ. नीलम गौड, मगन माहेश्वरी, मीनू माहेश्वरी, संजय कुमार अग्रवाल एवं सीमा अग्रवाल ने ध्वज फहराया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में प्रबंधक दीपक गुप्ता एवं प्रधानाचार्य शिव कुमार पाठक ने ध्वज फहराया।
एनआर पब्लिक स्कूल प्रहलादपुर में प्रबंधक डॉ. विवेक कुमार राजपूत ने ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि स्वामी वीरराघवाचार्य ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं नैतिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नौरथा में प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने ध्वज फहराया। दद्दा पब्लिक स्कूल में संस्थापक सुधीर गुप्ता देव आर त्रिगुणायत ने ध्वज फहराया। इंटर ग्लोब गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य झम्मन लाल राजपूत ने ध्वज फहराया।