फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पहले दिन नहीं हो सकी मक्का की सरकारी खरीद

Mon, 15 Jun 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मक्का की सरकारी खरीद पहले दिन शुरू नहीं हो सकी, जबकि किसानों को इसके शुरू होने का इंतजार था। सरकार की ओर से इस वर्ष मक्का का समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, लेकिन खरीद प्रक्रिया के पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इस बार मक्का खरीद के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में दो अधिक हैं। प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष 31 जुलाई तक मक्का की खरीद की जाएगी और कुल 3,500 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रों पर तैयारियों का दावा किया जा रहा है, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू न होने से किसानों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
इधर, मंडी में मक्का की आवक शुरू हो चुकी है और व्यापारियों के अनुसार फिलहाल बाजार में मक्का का भाव 1,925 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, जो सरकारी समर्थन मूल्य से काफी कम है।
विज्ञापन


वर्जन
मक्का की खरीद के लिए केंद्र खोल दिए गए हैं।अभी किसान अपनी फसल लेकर केंद्रों पर नहीं आए हैं। इससे पहले दिन खरीद शुरू नहीं हो सकी। जल्द ही केंद्रों पर खरीद शुरू होने की संभावना है। अरुण कुमार त्रिपाठी, डीआरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें