Kasganj News: भाजपा नेता के कार्यालय में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गुरुवार की सुबह भाजपा नेता के कार्यालय में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घर से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग जमा हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
सीसीटीवी कैमरे से निकलने लगा धुआं
घटना सिढ़पुरा कस्बा की है। यहां के रहने वाले भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता के कार्यालय पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे आग लग गई। घटना के समय कम्प्यूटर ऑपरेटर काम कर रहा था। अचानक सीसीटीवी कैमरे से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग कार्यालय में पैल गई।