फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: किसी भी बहकावे से दूर रहें बालिकाएं, सतर्कता जरूरी

Sat, 13 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो27पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में निर्देश देते डीएम प्रणय स
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ऑपरेशन जागृति फेज-5 के क्रियान्वयन पर आयोजित अभिमुखी कार्यक्रम में कहा कि बालक-बालिकाओं और अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाओं को जागरूक किया जाए जिससे बालिकाएं किसी के बहकावे में न आएं और घर की दहलीज नहीं लांघ पाएं। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे तमाम मामले प्रकाश में आते हैं इनकी रोकथाम जागरूकता से ही संभव है।एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देश पर ऑपरेशन जागृति फेज-5 रविवार से शुरू होगा जो 23 दिसंबर तक चलेगा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि अब तक ऑपरेशन जागृति में बालिकाओं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा था अब बालक व उनके अभिभावकों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं को भी जागरूक किया जाएगा। इस अभिमुखीकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारियों कर्मियों को शपथ दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा पर प्रकाश डाला और सभी पुलिसकर्मियों से विशेष सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मी और यूनिसेफ की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें