फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बालिका की दर्दनाक माैत...बारिश से खेत में भरा पानी, दोस्तों के साथ खेल रही बच्ची डूबी; मचा कोहराम

Tue, 08 Jul 2025 09:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बालिका के डूबने की जानकारी साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को दी। जब तक बालिका मिली तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन बालिका के शव को घर ले आए। 
विज्ञापन
बालिका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गांव नसरतपुर में मंगलवार की दोपहर बच्चों के साथ खेलते समय खेत में भरे बरसात के पानी में बालिका डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार हो हुई बारिश के बाद खेत में पानी भर गया था।
विज्ञापन


गांव नसरतपुर निवासी राधिका (12) पुत्री बलवंत मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे बच्चों के साथ गांव में एक खेत में भरे बरसात के पानी में खेल रही थी। इसी दौरान खेत में भरे गहरे पानी में फिसल जाने से वह डूब गई। राधिका के डूब जाने के बाद बच्चों ने गांव में पहुंचकर उसके परिजन को उसके डूबने की जानकारी दी। 

बालिका के डूबने की सूचना मिलने पर परिजन खेत की ओर दौड़ पडे़। बालिका के डूबने की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बालिका को खेत में भरे बरसात के पानी में काफी तलाश की। हालांकि जब तक बालिका मिली तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन बालिका के शव को घर ले आए।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी । सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार सुमित यादव व पुलिस ने बालिका की मौत के बारे में लोगों से जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि खेत में भरे बरसात के पानी में डूबने से बालिका की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी राधिका
खेत में भरे बरसात के पानी में डूबने से राधिका की मौत हो गई। पिता बलवंत ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पांच बच्चों में तीन बेटियां और दो बेटे है। इनमें बड़ी बेटी महक (14), राधिका (12), चांदनी (6) और बेटों में विशाल (4), विशेष (2) है। राधिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती थी। सकी मौत के बाद उसकी मां सीमा व अन्य परिजन का रो-रोककर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें