फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जेल से छूटने के एक दिन बाद गैंगस्टर फिर गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर पुलिस ने रंगदारी, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के पुराने मामले में आरोपी आशीष पांडेय को जेल से छूटने के एक दिन बाद बुधवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में कोर्ट से जमानत मिलने पर नौ महीने बाद मंगलवार को रिहा हुआ था।
विज्ञापन


ढोलना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर निवासी आशीष पांडेय पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। वह कोर्ट से मामले में जमानत मिलने पर मंगलवार को नौ महीने बाद जेल से रिहा हुआ था। सहावर थाना पुलिस ने मंगलवार को रंगदारी, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के पुराने मामले में आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 28 सितंबर, 2025 को आरोपी के खिलाफ पति को बंधक बनाकर मारपीट करने, कपड़े फाड़ने, खेत पर कब्जा करने, 7 लाख रुपये रंगदारी मांगने और असलहा के बल पर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गांव गढ़ी हरनाठेर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें