फोटो36सहावर में भीम आर्मी के कार्यक्रम में बोलते मंडल प्रभारी अतुल वाल्मीकि। संवाद
- फोटो : संवाद
सहावर। बोदर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आंबेडकर स्मृति पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।भीम आर्मी के मंडल प्रभारी अतुल वाल्मीकि ने कहा कि 1 जनवरी 1818 को पुणे के पास भीमा कोरेगांव में ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में महार रेजीमेंट के करीब 500 सैनिकों ने पेशवा की 28 हजार सैनिकों की सेना को कड़ी टक्कर देते हुए विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि यह युद्ध इतिहास में लंबे समय तक दबा कर रखा गया, जबकि यह बहुजन समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक है।संयोग अंबेडकर ने कहा कि बाबा साहब हर साल एक जनवरी को विजय स्तंभ पर जाकर उन वीर महार सैनिकों को नमन करते थे, जिनकी स्मृति में यह स्तंभ बनाया गया है। कार्यक्रम में विनयपाल सिंह, राहुल कुमार, सतीश कुमार, मुनीश यादव, हर्ष, डॉ. अरविंद, धावक सिंह गौतम, श्याम गौतम आदि उपस्थित रहे।