फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोहरे की दस्तक, दृश्यता घटने से धीमे चले वाहन

Sun, 15 Nov 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 11- कासगंज में सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शनिवार सुबह से ही कोहरे के साथ ठंड ने दस्तक दे दी। नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में ही घने कोहरे की चादर देख लोग अचंभित रह गए। सुबह 7 बजे तक कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। ऐसे में वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां अपेक्षाकृत धीमी गति में चलाईं। कोहरे के कारण कासगंज-एटा, कासगंज-बरेली, कासगंज-सहावर और नदरई गेट-सोरों मार्ग पर वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह स्कूली बच्चों और ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। कोहरे का असर सुबह के कामकाज पर साफ दिखाई दिया। लोग देर से घरों से निकले। पार्कों में टहलने वालों की संख्या भी कम रही। सब्जी मंडी में भी इसका असर रहा। कोहरे और विजिबिलिटी कम होने से बाहर से आने वाले सब्जी के वाहनों की आवक देर से हुई। व्यापारियों के अनुसार रोजाना सुबह 5 बजे तक मंडी में सब्जी आ जाती है, लेकिन शनिवार को 6 बजे तक भी पूरी आवक नहीं हो सकी। इससे सुबह-सुबह मंडी में कारोबार प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और नमी के कारण यह स्थिति बनी है। आने वाले दो-तीन दिन सुबह के समय कोहरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें