फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : सिर पर हेलमेट नहीं पर कान में लगा मोबाइल

Sun, 15 Nov 2026 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो19सोरोंजी फोरलेन मार्ग पर दो बच्चों और दो महिला को बाइक पर बिना हेलमेट के बैठाकर लेकर जात
विज्ञापन
कासगंज। वाहन चालक हद दर्जे की लापरवाही बरत रहे हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं। वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट नहीं लगा रहे लेकिन कान में मोबाइल फोन लगाकर जान की परवाह किए बिना बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से ऐसे सड़कों पर यातायात जागरूकता माह दौरान सरेआम देखे जा रहे हैं। यह लापरवाही पुलिस की मुस्तैदी की पोल भी खोल रही है। सोरोंजी फोरलेन मार्ग पर शनिवार की दोपहर बाइक पर चार लोगों को बैठाकर युवक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। बाइक पर दो बच्चों और दो महिलाओं को बैठाया गया था। युवक सोरोंजी की ओर से कासगंज आ रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। वहीं इसी मार्ग पर दोपहर के समय बाइक सवार बिना हेलमेट के युवक और स्कूटी सवार युवती मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे। यह जानते हुए भी कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना बड़े हादसे का सबब भी बन सकता है, फिर लापरवाही बरती जा रही है। तमाम दावों के बावजूद पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही।जागरूकता अभियान और चालान की कार्रवाई के बाद भी वाहन चालक अपना जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे। उन्हें हेलमेट पहनने की चिंता है और न ही मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के संभावित खतरों का एहसास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें