फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोहरे ने ली दो लोगों की जान

Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17सुन्नगढ़ी के नगला ढाब के पास बाढ़ के पानी से कटी सड़क के पास से बरामद हुए शव के बारे मे
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। घने कोहरे के चलते हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गांव नगला ढाव के पास हुआ, जिसमें बदायूं का एक युवक सड़क नहीं दिखने पर खंदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। दूसरा हादसा गांव बस्तर के पास हुआ, जिसमें एक राजमिस्त्री की बाइक सड़क किनारे ईंटों के चट्टे से जा टकराई। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में गांव नगला ढाव के पास बुधवार रात घने कोहरे के बीच सुरेंद्र निवासी गांव नगला सिंभू, थाना उसहैत, जनपद बदायूं साइकिल से कहीं जा रहा था। सड़क का कटाव दिखाई नहीं देने पर वह खंदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह युवक का शव खंदी के पानी में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यहां गांव शहवाजपुर में अपने बहनोई लक्ष्मी नारायण के घर जा रहा था। खंदी में ही उसकी साइकिल भी गिरी हुई मिली। शिनाख्त होने पर युवक के परिजन बदायूं से यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गांव बस्तर के पास हुआ। गांव का राजमिस्त्री मनसुख बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक ईंटों के चट्टे से टकरा गई। कोहरे में सड़क किनारे ईंटों का चट्टा मनसुख को नजर नहीं आया। बाद में लोगों की नजर सड़क पर घायल पड़े मनसुख पर गई तो परिजन को सूचना दी। मनसुख को तुरंत ही चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें