फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डिप्लोमा नहीं, अब हुनर पर होगा फोकस

Mon, 10 Aug 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के पॉलीटेक्निक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उद्योगों की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए तैयारी की गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक सोरों, एमएमआईटी याकूतगंज और राजकीय पॉलीटेक्निक गंजडुंडवारा में चरणबद्ध तरीके से ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ विकसित किए जाएंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से बनने वाले प्रत्येक केंद्र पर 7.50 करोड़ रुपये (कुल 22.50 करोड़ रुपये) खर्च किए जाएंगे। एमएमआईटी याकूतगंज के लिए प्रथम किस्त का बजट जारी होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक सोरोंजी में मैकेनिकल, सिविल और आर्किटेक्चर ट्रेड में कुल 192 सीटें उपलब्ध हैं। एमएमआईटी याकूतगंज में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल ट्रेड में कुल 198 सीटें हैं। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक गंजडुंडवारा संस्थान का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। यहां जल्द ही प्रक्रियाएं शुरू होंगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर आधुनिक उपकरणों, डिजिटल माध्यमों और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण से जोड़ना है। तकनीकी क्षेत्र में आ रहे त्वरित बदलावों को देखते हुए उद्योगों में व्यावहारिक कौशल की मांग तेजी से बढ़ी है। इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ उनके व्यावसायिक कौशल और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि डिप्लोमा पूरा करते ही युवा सीधे रोजगार के लिए तैयार हो सकें। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्य फोकस विद्यार्थियों को केवल डिप्लोमा देने के बजाय तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान और उद्योगोन्मुख कौशल से समृद्ध करना है। एक संस्थान के लिए बजट मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। -राजन सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक सोरोंजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें