फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विज्ञान मॉडल के पांच विजेताओं को मिले टैबलेट

विज्ञापन
फोटो38बीएसए कार्यालय में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के विजेता बच्चों को टेबलेट प्रदान करते बीएसए 
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बीएसए कार्यालय पर विज्ञान क्विज और मॉडल प्रदर्शिनी आयोजित की। मॉडल के पांच विजेताओं को टैबलेट प्रदान किए। जबकि क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला व बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले सैलई अमांपुर के छात्र लोकेश, रफातपुर सोरोंजी के छात्र अजीत , होडलपुर सोरोंजी की छात्रा खुशबू , बल्हारपुर सिढ़पुरा के छात्र अनुराग, खोजपुर सहावर के छात्र यश कुमार को टैबलेट दिए गए।
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सहावर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के सदस्य बच्चों में नगला भूड के अंश, अभुपुरा की शिवी, पदारथपुर के अमन, बड़ागांव की लक्ष्मी और सहावर के अजीत को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें