फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यूपी के कासगंज में तीन बेटियों की नहर में डूबने से मौत, पूजा-पाठ के बीच ही मच गया कोहराम

Tue, 21 May 2024 09:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

स्नान करते समय संध्या (22) पत्नी संदीप निवासी भीमडक़लां टीकतपुरा आगरा, साक्षी (14) पुत्री सुमन एवं शम्मी (14) पुत्री दुष्यंत, अंजली (15) पुत्री राजकुमार और सोनाली (16) पुत्री सुमन निवासीगण रेखपुर रजबहे में डूब गईं। 
 
विज्ञापन
नहर में डूबने से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कासगंज क्षेत्र की गोरहा नहर से निकलने वाले बाचमई रजबहा पर मंगलवार की देर शाम स्नान करते समय एक महिला व चार किशोरियां रजबहे में डूब गईं। इनमें से दो किशोरियों को बचा लिया गया। जबकि एक महिला व दो किशोरियों की मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया गया कि कासगंज कोतवाली अंतर्गत रेखपुर गांव में हर वर्ष गांव के लोग सामूहिक रूप से रामचरित मानस पाठ के आयोजन के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस अनुष्ठान में महिला व किशोरियां भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। मंगलवार को गर्मी के कारण महिला व किशोरियां रजबहे में स्नान करने पहुंच गईं। 

स्नान करते समय संध्या (22) पत्नी संदीप निवासी भीमडक़लां टीकतपुरा आगरा, साक्षी (14) पुत्री सुमन एवं शम्मी (14) पुत्री दुष्यंत, अंजली (15) पुत्री राजकुमार और सोनाली (16) पुत्री सुमन निवासीगण रेखपुर रजबहे में डूब गईं। 
विज्ञापन

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय महिला संध्या का पति संदीप वहीं बैठा हुआ था। उसने पत्नी व किशोरियों की डूबते समय चीख पुकार सुनी तो उसने सभी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान दो किशोरी अंजली व सोनाली को बचा लिया गया। जबकि संध्या, साक्षी व शम्मी डूब गईं। बाद में गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी राजेश भारती, सीओ सिटी अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें