फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विद्युत तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जली

Wed, 01 Apr 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 31 - पटियाली क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा में मंगलवार की दोपहर को तार की स्पार्किंग से गेहूं
विज्ञापन
पटियाली। गांव चंद्रपुरा में मंगलवार की दोपहर विद्युत तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। जब ग्रामीणों ने आग की लपटें देखीं तो वे मौके की ओर दौड़े। निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

गांव चंद्रपुरा निवासी रमेश चंद्र यादव, पुत्र विद्याराम की पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पककर तैयार थी। वह फसल काटने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार दोपहर को खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकली। इससे उनके खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। खेत से आग की लपटें निकलती देख अन्य ग्रामीण भी भयभीत हो गए। उन्हें डर सताने लगा कि हवा के साथ यह आग उनके खेतों तक न फैल जाए। इसलिए ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किए। वहीं कुछ किसानों ने अपने खेत की फसल के किनारे ट्रैक्टर से जुताई कर दी, जिससे आग उनकी फसल तक न पहुंच सके। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निकांड की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल को दी। उनके निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आंकलन किया। एसडीएम ने बताया कि क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है और जो भी संभव होगा, पीड़ित की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें