फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यूपी बोर्ड का पेपर देकर लौट रहे छात्रों पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। मामले में चार नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहावर के गांव धोरिका निवासी छात्र अतुल कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, वह शुक्रवार की सुबह बाहुपुर खुशकरी स्थित परीक्षा केंद्र पर पेपर देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह सुबह करीब 11:45 बजे अपने साथी मनाराम निवासी धोरिका और अनुज निवासी सरसई नरू के साथ घर लौट रहा था।
आरोप है कि नगला कटीला से बढारी मार्ग पर पीछे से बाइक सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सभी के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उसका आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से चार से पांच राउंड फायर किए। किसी तरह भागकर छात्रों ने अपनी जान बचाई। मामले में अमन, भोले, प्रकाश और प्रियांशु निवासी गेंदुपुरा को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अमांपुर कोतवाली के प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें