फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेत पर पानी लगा रहे किसान की मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव कल्यानपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में पानी लगा रहे किसान के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। मामले उसने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव कल्यानपुर निवासी तरून राज की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार वह 26 फरवरी की दोपहर 1 बजे लेजम (पाइप) डालकर पानी लगा रहे थे। आरोप है कि गांव के अभिषेक ने बाइक पर सवार होकर राहुल और बिंटू निवासी नगला कल्लू ने पाइप पर बाइक चढा दी। इससे पाइप फट जाने से सड़क पर पानी बहने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग उसे बचाने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में आरोपियों के खिलाफ उसने पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें