फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खाना बनाते समय डीजल में लगी आग, मां-बेटे झुलसे

विज्ञापन
फोटो 41 - जिला अस्पताल में खाना बनाते समय झुलसे बच्चे का ​इमरजेंसी वार्ड में उपचार करते स्वास्थ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के नगला ढक गांव में सोमवार सुबह खाना बनाते समय घर में रखे डीजल में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात वर्षीय बालक सत्यवीर और उसकी मां लक्ष्मी (23) झुलस गईं। परिजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सत्यवीर के पिता पोखपाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे घर के अंदर डीजल से भरी कैन रखी हुई थी। खाना बनाते समय उसमें आग लग गई। आग की तेज लपटों की चपेट में आने से सत्यवीर और उसकी मां लक्ष्मी झुलस गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मां-बेटे के पैर आग में झुलस गए। दोनों का उपचार किया गया। दोनों की स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें