फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: स्कूलों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, 18 वर्ष के युवाओं का जुड़ेगा नाम

विज्ञापन
फोटो 31 कासगंज श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में शामिल ​शिक्षक। विद्यालय - फोटो : 1
विज्ञापन
कासगंज। लोकतंत्र को मजबूती देने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अब जिले के सभी माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित होंगे।
विज्ञापन

वोटर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएंगी जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करेंगी। श्री गणेश इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वीप और ईएलसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर पात्र छात्र-छात्राओं से फॉर्म-6 भरवाए जाएं। इसके अलावा, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग होगा जिसके लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी स्वीप एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता ने शिक्षण संस्थानों में ईएलसी गठन और हेल्प डेस्क की स्थापना को अनिवार्य बताया।
राना इंटर कॉलेज ढोलना के प्रधानाचार्य ऐदल सिंह के संचालन में हुई बैठक में एचपीएन दुबे, राजेश यादव, दलबीर सिंह, मेजर आलोक दुबे, सुधीर रावत, सुधीर मिश्रा, अर्चना सक्सेना, लाल सिंह यादव, शोभित सिंह चौहान और कृष्णकांत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें