फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हरे पेड़ काटने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो41नगला सीडर में काटे जामुन के हरे पेड़।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव नगला सीडर में मंगलवार तड़के बाग के किनारे खड़े 13 जामुन के पेड़ बिना अनुमति के काट डाले गए। अवैध कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नगला सीडर में मंगवार की सुबह 4 बजे बाग स्वामी केदारी, डोरीलाल और देवचंद्र ने अपने हरे जामुन के पेड़ करसाना निवासी ठेकेदार मुन्ना को बेच दिए। ठेकेदार ने रात के अंधेरे में पेड़ों का कटान कराया, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके। किसी ने जामुन के हरे पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को फोन कर दी। सूचना मिलने के बाद उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने कटे हरे पेड़ों को जब्त कर लिया। कटे पेड़ों की नाप-तोल, फोटोग्राफी व साक्ष्य एकत्र किए। उड़नदस्ता प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के हरे पेड़ों काे काटा जा रहा था। कटे हुए पेड़ों को जब्त करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें