फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पिता-पुत्र पर हमले के मामले में पांच पर प्राथमिकी

Sun, 04 Jan 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के गांव होडलपुर में बरकुला रोड पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान पिता-पुत्र पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में घायल पिता ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव होडलपुर निवासी अभिनव मिश्रा का नववर्ष की पूर्व संध्या पर मोहल्ला टेढा नीम निवासी अमित कुमार से विवाद हो गया था। अभिनव ने फोन करके अपने पिता मनोज को बुला लिया था तो वहीं अमित ने अपने दोस्तों को। मामले में मनोज कुमार ने सोरोंजी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी अमित दघिर्रा, तुषार दघिर्रा व तीन अज्ञात बाइक सवारों ने लोहे की रॉड व अन्य धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे बेटे के सिर में गहरी चोट आईं। जबकि उसका हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसका उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मनोज की तहरीर पर सोरोंजी कोतवाली में दोनों नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि पिता-पुत्र पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें