फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अवीशान हत्याकांड में पांच पर प्राथमिकी

Thu, 25 Dec 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव ताजपुर में भट्ठा रोड पर खेत में बनी झोपड़ी में बीती 21 दिसंबर की रात युवक का जला हुआ शव मिला था। मामले में उसके भाई ने एक नामजद समेत पांच अज्ञात पर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सिढ़पुरा के गांव ताजपुर में 21 दिसंबर की रात भट्ठा रोड पर बिजली घर के पीछे स्थित खेत की झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई तो उसमें एक युवक का जला हुआ शव मिला था। मृतक की पहचान इस्लामनगर निवासी अवीशान सैफी के रूप में हुई थी। मृतक के भाई जीशान सैफी ने थाना सिढ़पुरा में तहरीर देकर इस्लामनगर निवासी जुबैर समेत पांच अज्ञात पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जीशान ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम करीब सवा चार बजे आरोपी जुबैर बाइक से उसके भाई को दुकान से लेकर गया था। उनके पिता ने भाई को उसके साथ जाते हुए देखा था। बाइक से दोनों अमांपुर रोड पहुंचे और वहां से शराब और मोमोज खरीदे। उन्होंने आरोप लगाया कि जुबैर ने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की शराब पिलाकर हत्या कर दी। जीशान ने बताया कि आरोपी जुबैर रिश्ते में उसका चाचा है। आरोपी की भाई से बचपन से गहरी दोस्ती थी। उसने किस वजह से उसकी हत्या की, इसका पता नहीं चल सका।

जीशान ने थाना पुलिस पर मामले की जांच के दौरान सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पीएम रिपोर्ट और भाई के मोबाइल की सीडीआर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दे रही है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि झोपड़ी में युवक का जला हुआ शव मिलने के मामले में भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें