फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिल्ली के नाले में मिला कासगंज के युवक का शव

Thu, 25 Dec 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
मृतक सुनील का फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर गेट निवासी एक युवक का शव बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से लाया गया। युवक इलेक्ट्रीशियन का काम करने के लिए दिल्ली गया था। वह सात दिन पहले अपार्टमेंट से अचानक लापता हो गया था। दो दिन पहले उसका शव विकासपुरी के नाले में मिला था। मामले में भाई ने दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला भीम नगर गद्दा निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र मदनलाल इलेक्ट्रीशियन था। उसके छोटे भाई अमर ने बताया कि सुनील 15 दिन पहले दिल्ली में उत्तम नगर के विकासपुरी स्थित अनोदय अपार्टमेंट में बिजली फिटिंग का काम करने के लिए गया था। वह सात दिन पहले अपार्टमेंट से अचानक लापता हो गया था। परिजन ने थाना विकासपुरी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन पहले थाना पुलिस ने परिजन को सूचना दी कि उन्हें चंद्र विहार कॉलोनी के पास नाले से एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर अमर समेत अन्य परिजन दिल्ली पहुंचे और उसकी शिनाख्त सुनील के रूप में की। मामले में परिजन की ओर से विकासपुरी थाने में उसकी हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की रात घर पहुंचा तो चीत्कार मच गया। पत्नी धीरज, बेटे वैभव, मां ऊषा देवी समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें