फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: पाकिस्तान की बुराई पर भिड़े फल विक्रेता...चाकू और बांट से हमलाकर किया लहूलुहान

Wed, 14 May 2025 10:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने को लेकर दो फल विक्रेता आमने-सामने आ गए। पाकिस्तान की बुराई करने पर एक ने दूसरे पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की बुराई करने पर फल विक्रेताओं में विवाद हो गया। एक फल विक्रेता का बांट मारकर से सिर फोड़ दिया गया। वहीं चाकू से प्रहार किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पर बजरंगदल ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: चकमा देकर निकल गया ओकेंद्र राणा...पुलिस की समर्थकों से हुई झड़प, बरसाई लाठियां; देखें वीडियो

 

पायल टॉकीज निवासी पुजारी कुशवाह एवं बिलराम निवासी चाहत मियां व उसका भाई गुड्डू गांधी मूर्ति क्षेत्र में फल लगाने का कार्य करते हैं। पुजारी कुशवाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम एवं पाकिस्तान की बुराई की जाने लगी। पाकिस्तान की बुराई सुनकर चाहत व उसका भाई गुड्डू भड़क गए। इसके बाद चाहत ने ठेला से बांट उठाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया तथा उसके भाई ने चाकू उठाकर उस पर जान से मारने की नीयत से प्रहार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया।

 
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही चाहत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई मौके से भाग गया। जब इस बात की सूचना मिली तो बजरंगदल के विनोद कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें