राजू पक्ष के लोगों ने दुकान का सामान निकालकर फेंकना शुरू किया तो दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान कृष्ण कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर कई रांउड फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली रामप्रकाश के जा लगी, जबकि दूसरी गोली आकाश के पैर को छूते हुए निकल गई।
सूचना मिलने पर पटियाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज वायरल हो रही है। घायल रामप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने घायल के आर्म्स इंजरी नहीं होने की पुष्टि की है। कोई नुकीली चीज लगी है। मामले में दो पक्षों की ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
http://