फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नसरतपुर में दो पक्षों में मारपीट और विवाद

विज्ञापन
फोटो 09 - गांव नसरतपुर में हुई दो पक्षों विवाद के बाद पहुंची पुलिस जानकारी करती। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरतपुर में मंगलवार रात पुरानी रंजिश और विवाद ने तूल पकड़ लिया। कुत्ते के तीन बच्चों के वाहन से कुचलने और गाड़ी छूने की पुरानी घटनाओं को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि गांव निवासी योगेश कुमार मंगलवार रात 9 बजे अपनी गाड़ी से ग्राम सुल्तानपुर बुकिंग पर जा रहे थे।
आरोप है कि नसरतपुर में पवन ने अपने घर के पास उनकी गाड़ी रुकवा ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। योगेश का आरोप है कि पवन के साथ उसके भाई राहुल, अनमोल और बचन सिंह भी इस हमले में शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले योगेश की गाड़ी से कुत्ते के तीन बच्चों की कुचलकर मर गए थे। इसके अलावा एक दिन पहले योगेश की गाड़ी पवन से भी छू गई थी।
इन्हीं पुरानी बातों को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था जो मंगलवार रात झगड़े में बदल गया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय योगेश नशे की हालत में था।
-
वर्जन
नसरतपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। अभी किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिसकर्मी तैनात हैं और शांति व्यवस्था कायम है। - जगदीश चंद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें