फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वोटर लिस्ट से नाम कटने के डर से व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो13सोरोंजी के नगला पटिया के कब्रिस्तान में शव मिलने के बाद पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान यादव नगर मानपुर निवासी गुड्डू (45) पुत्र लोटन के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन

शव मानपुर नगरिया के पास गांव नगला पटिया स्थित कब्रिस्तान में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी पहुंची। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतक के बेटे कौशर अली ने बताया कि उनके पिता मंगलवार सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

-
पुलिस के पकड़ ले जाने का था डर
गुड्डू की पत्नी शबनम ने पुलिस को बताया कि उनके पति बीते कुछ दिनों से परेशान थे। वह वोटर लिस्ट से अपना नाम कट जाने की बात से लगातार चिंतित रहते थे। उन्हें यह डर सता रहा था कि वोटर लिस्ट से नाम कटने पर पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाएगी। इसी चिंता के कारण गुड्डू ने यह कदम उठाया होगा।
परिवार में उनकी पत्नी शबनम के अलावा दो बच्चे हैं। इनमें सोलह वर्षीय बेटी सीमा और चौदह वर्षीय बेटा कौशर अली शामिल हैं। गुड्डू की आकस्मिक मौत के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें