फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मौसम की मार से किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 22 Mar 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो21कासगंज में बारिश व तेज हवाओं से गिरी गेंहूं की फसल । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सीधा असर खेती-किसानी पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं, इससे किसानों आर्थिक नुकसान होने की आशंका परेशान कर रही है। सबसे ज्यादा असर गेहूं, सरसों, मक्का, तंबाकू और आलू की फसलों पर पड़ा है। तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल कई जगहों पर झुक गई है, जिससे पैदावार घटने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सरसों की फसल में दाने झड़ने का खतरा बढ़ गया है। आलू की खुदाई के समय हो रही बारिश से फसल खराब होने की आशंका किसानों को परेशान कर रही है। किसानों का कहना है कि इस समय मौसम साफ और शुष्क रहना चाहिए था, ताकि फसल पूरी तरह पक सके और कटाई में आसानी हो। लेकिन लगातार हो रही बारिश और हवाओं के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का मौसम फसलों के लिए नुकसानदायक होता है। अधिक नमी के कारण फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें