फोटो 53- कासगंज में करिश्मा कपूर की झलक पाने को लगी फैंस की भीड़। संवाद
कासगंज। शहर में बुधवार को आईं फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर की झलक पाने के लिए प्रशंसकों में बेताबी नजर आई। फोरलेन सड़क मार्ग पर फैंस की इतनी भीड़ उमड़ी की पुलिस को एक लेन का रास्ता बंद करना पड़ा।
करिश्मा के पहुंचते ही फैंस तेज आवाज में चिल्लाने लगे। करिश्मा ने कार्यक्रम में पहुंचकर फैंस से बात की और फैंस की फर्माइश पर जुड़वा फिल्म के गाने टन टना टन टन टन टारा, टन टना टन टन टन टारा, चलती है क्या नौ से बारह पर नृत्य किया।
यह देखकर फैंस में और उत्साह भर गया। करिश्मा ने मंच पर चारों और घूमकर फैंस का अभिवादन किया। तमाम लोग छतों से करिश्मा की झलक पा रहे थे। करिश्मा ने उनका भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
करीब आधा घंटे तक करिश्मा ज्वैलरी शोरूम के कार्यक्रम में रहीं। आते वक्त और जाते वक्त उन्होंने सभी का अभिवादन किया और आभार जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सब चंगा है। वापस जाते हुए उन्होंने नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। संवाद