फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जमीन अपने नाम कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
फोटो 51 कासगंज के मामों में टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पिता से जमीन अपने नाम कराने की मांग पूरी न होने से नाराज बेटा बुधवार सुबह मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

मामों गांव निवासी छोटेलाल बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को चढ़े देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को समझाया और नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब आधे घंटे चले इस रेस्क्यू के बाद वह सुरक्षित नीचे आ गया।युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पिता जमीन उसके नाम नहीं कर रहे हैं, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने उसे आवश्यक समझाकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामले में युवक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - आंचल चौहान, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें