फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एक माह में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत से लधोली में मातम

Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 32 पटियाली सिकंदरपुर वैश्य के गांव लधौली में रोते बिलखते हुये पिंकी के परिजन। स्रोत: संवाद - फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर ​एवं किसान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के गांव लधोली शुक्रवार शाम हुई घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। गृहकलह से परेशान एक महिला ने अपने नौ वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है। इससे पूरा गांव स्तब्ध है। एक माह पहले ही परिवार ने अपने बड़े बेटे को बीमारी के कारण खोया था।
विज्ञापन

गांव लधोली निवासी पिंकी (35) पत्नी सुनील शुक्रवार शाम अपने सौरभ (12) और रेयांश (9 ) के साथ गांव से बाहर स्थित आम के बाग में गई थी। वहां उसने विषाक्त पदार्थ पहले बड़े बेटे सौरभ को खिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकला। इसके बाद उसने रेयांश को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया और स्वयं भी खा लिया।
घटना को देख सौरभ चिल्लाता हुआ गांव पहुंचा और पिता को इसकी जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले गए, जहां डॉक्टर ने रेयांश को मृत घोषित कर दिया। पिंकी की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर रात में सिकंदर पुर वैश्य पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। शनिवार को मां-बेटे का शव पहुंचने के बाद करुण क्रंदन शुरू हो गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व हुई थी बड़े बेटे नितिन की मौत
कासगंज। गांव लधौली निवासी सुनील कुमार के तीन बेटों में बड़े बेटे नितिन (15) की बीमारी से मौत हो गई थी। उस सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब मां और छोटे बेटे की मौत ने पूरे घर को वीरान कर दिया। अब परिवार में सिर्फ एक बेटा सौरभ ही बचा है। इस घटना से परिजन व ग्रामीण परेशान हैं।

फोटो 32 पटियाली सिकंदरपुर वैश्य के गांव लधौली में रोते बिलखते हुये पिंकी के परिजन। स्रोत: संवाद- फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर एवं किसान। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें