मोहनपुरा। गांव नगला शीशम में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर मंगलवार को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एक घर में पहुंचकर जांच-पड़ताल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मंगलवार को मोहनपुरा चौकी प्रभारी डॉ. महेश सिंह मय पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम के साथ गांव नगला शीशम पहुंचे। टीम ने गांव निवासी राजकुमार के घर पर पहुंचकर अवैध शराब की तलाश में जांच की।
आबकारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नगला शीशम गांव में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिली थी। अवैध बिक्री की सूचना पर मंगलवार को गांव में जाकर जांच की गई। पूरे घर की छानबीन के बाद मौके से टीम को शराब नहीं मिली है।